रायबरेली: गुझिया में निकला कनखजूरा, मचा हड़कंप
रायबरेली। रायबरेली में मिठाई की दुकान से खरीदी गई गुझिया में कनखजूरा निकला है। कनखजूरा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकान पर पहुंच कर गुझिया के नमूने भरे हैं।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के खोया मंडी स्थित संगम स्वीट हाउस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुझिया में कनखजूरा है। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है कि संगम स्वीट हाउस से खरीदे गए गुझिया का यह हाल है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने संगम स्वीट हाउस पर छापेमारी कर गुझिया के सैंपल भर लिए हैं। पूरा मामला 27 अक्टूबर का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें; लखनऊ में कर्मचारी कर रहे बड़े आन्दोलन की तैयारी, चार को होगा निर्णय
