बाराबंकी: कोर्ट के आदेश को नहीं मानती असंद्रा पुलिस!, अखबार विक्रेता की भूमि पर दबंग ने लगाया पेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोर्ट के आदेश को असंद्रा पुलिस नहीं मानती है तभी तो पीड़ित की भूमि पर दबंग द्वारा लगाए गए पेड़ों को हटाने के संबंध में आदेश देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित ने अब जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने दबंगों से मिली भगत कर गलत रिपोर्ट लगा दी है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर जाहिद अली निवासी आशीष तिवारी समाचार पत्र बेचने का काम करता है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पुश्तैनी सहन की भूमि पर पड़ोसी राकेश मिश्रा ने दबंगई के बल पर आम, अमरूद के पेड़ लगा लिए और कब्जेदारी की कोशिश में लगा है। 

इस भूमि को लेकर सिविल डिविजन कोर्ट नंबर 13 द्वारा पीड़ित के पक्ष में आदेश भी दिया गया है लेकिन इसके बाद भी पुलिस दबंग के विरूद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया। आरोप है कि लेखपाल ने विपक्षी से मिलकर बिना स्थलीय जांच किए तहसील में बैठकर आख्या लगा दी। अब विपक्षी द्वारा भूमि पर चारदीवारी कराने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: सीएम योगी की जनसभा को लेकर आईजी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

संबंधित समाचार