सुलतानपुर: हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली, चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

सुलतानपुर। दिन भर के इंतजार के बाद रात में पहले चांद फिर अपने पति का दीदार कर सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत पूर्ण किया। माता करवा की पूजा करके पति की लंबी आयु और अटूट प्रेम का आशीर्वाद मांगा। वहीं, इस मौके पर बाजार भी दिन भर गुलजार रहा। करवा चौथ के लिए बुधवार को सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा।

Untitled-20 copy

शाम को करवा चौथ के व्रत की कथा परिवार के सदस्यों को सुनाई। इसके बाद करवा चौथ का पूजन कर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगी। रात आठ बजे के बाद जैसे ही आसमान में चांद दिखा, महिलाएं पूजा की थाली सजा कर घरों की छत पर पहुंच गईं। जहां पहले चलनी से चांद को निहारा, फिर चलनी की ओट से अपने जीवन साथी के चेहरे का दीदार किया। इसके बाद करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। फिर पति को घर में बनाए गए पकवान खिलाकर अपने व्रत पूर्ण किया।

Untitled-21 copy

सेल्फी वाली फोटो खूब हुई वायरल

करवाचौथ का पर्व सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। इस खास दिन को सहेजने के लिए पति-पत्नी ने मोबाइल से सेल्फी भी ली। व्रत को पूरा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को वाट्सएप पर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। तो वहीं फेसबुक पर भी सेल्फी की फोटो अपलोड की गईं। अन्य सोशल साइट्स पर भी फोटोज खूब वायरल की गई।

यह भी पढ़ें: गोंडा: संतान की खातिर सगी चाची ने दी थी 22 माह की भतीजी की बलि, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

संबंधित समाचार