करवाचौथ के त्योहार पर अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, करवा मां का किया पूजन-अर्चन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने बुधवार को करवाचौथ पर्व पर निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने करवा की पूजा की। रात में चांद को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दीदार किया। सुहागिनों ने भगवान गणेश से पति की दीर्घायु की कामना कर अखंड सुहागिन होने का आशीष मांगा।

बुधवार को अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ जिले में विधि-विधान व हर्ष से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं दो दिनों से करवा चौथ के व्रत को लेकर तैयारियों में जुटी थीं। महिलाओं ने करवा, पूजन सामग्री, श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा।

वहीं एम एल सी निर्मला पासवान ने भी पति कि दीर्घायु के लिए करवा चौथ तो निर्जला व्रत रखा और पूजन किया। हर जगह  महिलाओं ने पूरा दिन भजन कीर्तन में किया। रात को करवा पूजन के बाद चलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से जल पीकर अपने व्रत का पारण किया। नव विवाहिताओं में करवा चौथ के व्रत का क्रेज ज्यादा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: SGPGI में इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की 24 घंटे के भीतर होगी शिफ्टिंग, निदेशक ने दिया निर्देश

संबंधित समाचार