घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में उछाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को यथावत रखने से दो दिन बाद बाजार में यह तेजी दिखी। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 593.8 अंक उछलकर 64,185.13 पर रहा।

निफ्टी 179.3 अंक चढ़कर 19,168.45 पर पहुंचा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे। केवल टाटा स्टील के शेयर को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,816.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। 

ये भी पढ़ें-  CM केजरीवाल का आरोप, बोले- जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया

संबंधित समाचार