शाहाबाद के उधरनपुर पहुंचे CM योगी, नारी शक्ति वंदन सम्मलेन में करेंगे शिरकत
हरदोई, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर पहले शाहाबाद के उधरनपुर पहुंचे हैं। कुछ ही देर में वो नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर 50,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर मंत्री रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, विधायक अलका अर्कवंशी, हरदोई भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन मौजूद हैं। सम्मलेन में आसपास के जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें -UP news : 7 पीपीएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी
