जौनपुर में बाइक सवार को बचाने में पलटी रोडवेज बस, एक घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। जिले में थाना खुटहन क्षेत्र में प्रयागराज से शाहगंज राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह तड़के बाइक सवार को बचाने में एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति को चोट आयी बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार जिले में बनुआडीह गांव के पास यह दुर्घटना हुई। 

शाहगंज डिपो की बस बृहस्पतिवार की भोर में प्रयागराज से सवारी लेकर शाहगंज की तरफ जा रही थी, उस समय बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। बस जब खुटहन थाना क्षेत्र में बनुआडीह गांव के पास पहुंची तो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को बाई तरफ मोड़ दिया। बस असंतुलित होकर सड़क के बगल में पलट गई। बस पर सवार बाबू (48) निवासी कोलकाता के दाए हाथ में गंभीर चोट आई है, वह शाहगंज में रहकर फेरीकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। अन्य यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आईं, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें -महोबा: ग्रेनाइट खदान में पहाड़ से गिरकर मजदूर की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव