अयोध्या: ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार की मौत, नौ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले फैजाबाद की तरफ सोहावल चौराहे के पास रविवार सुबह समय करीब 5 बजे  ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज की दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस जोरदार …

अयोध्या। रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले फैजाबाद की तरफ सोहावल चौराहे के पास रविवार सुबह समय करीब 5 बजे  ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज की दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस जोरदार टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य सात लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय फैजाबाद में चल रहा है।

घायलों में दीपक, भगेलु, लक्ष्मण, रामपाल, धर्मपाल, राजकुमार, रामू, किचन्नू, संत कुमार निषाद शामिल हैं। जबकि हीरालाल, शिव कुमार, सोनू तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार