उन्नाव में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने किया सुसाइड, बैंक के लोन से था परेशान
उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली अंतर्गत रामबक्श खेड़ा गांव में आर्थिक तंगी से ऊबे युवक ने गुरुवार सुबह घर के पीछे लगे पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब शव देखा तो उनके होश उड़ गये। पुलिस ने जांच कर शव पीएम के लिये भेजा। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल रहे।
बता दें कि रामबक्श खेड़ा निवासी नीलम पत्नी संजय वर्मा ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व संजय से हुई थी। संजय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस कारण उन्होंने बैंक से लोन ले रखा था। लोन न चुका पाने के कारण बीते एक सप्ताह से वह काफी परेशान था। इसी के चलते गुरुवार सुबह शौच जाने जाने की बात कह वह घर से निकला और घर के पीछे लगे पेड़ में फंदा लगा जान दे दी। कुछ देर बाद जब नीलम घर के पीछे पहुंची तो पति का शव फंदे से लटकता देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुन आसपास के लोग पहुंच गए और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किये जाने की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें -BHU में मनचलों ने छात्रा का मुंह दबाकर किया निर्वस्त्र, बनाया वीडियो, साथी कर रहे उग्र प्रदर्शन
