रामपुर : तालाब में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। तालाब में भरे पानी में युवक का उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।

गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच भैसिया ज्वालापुर गांव के तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी तो, हड़कंप मच गया। देखते-ही-देखते अन्य ग्रामीण की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही।

इसके बाद पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव 40 से 42 वर्षीय व्यक्ति का है, शिनाख्त कराने के बावजूद भी कोई सफलता नहीं मिली प्रथम दृष्टया शव के ऊपर कोई चोट आदि का निशान नहीं है। फिलहाल, मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: हैवानियत... तीन साल के मासूम से कुकर्म, हालत बिगड़ने पर फरार हुआ दरिंदा

संबंधित समाचार