बरेली: गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दीवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बाबा नंद सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित पाठ का विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर कीर्तन दीवान सजाया गया। लुधियाना से आए अमरजीत सिंह ने बाबा नंद सिंह के विचारों को संगत के समक्ष रखा और संगत को कीर्तन कर निहाल किया।

विशेष तौर पर बाजपुर से आये बाबा प्रताप सिंह ने भी हाजिरी भरी और ज्ञानी दशमेश सिंह ने अरदास कर समाप्ति की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, महासचिव परदमन सिंह ने कीर्तन जत्था को सम्मानित किया। कमेटी के सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, नरेंद्र पाल सिंह नंदा, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, हरभजन सिंह, भूपिंदर सिंह, साहिब सिंह, रवि अरोरा, मिक्की जोहार आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: छात्रा को पुलिस नहीं कर सकी तलाश, पिता ने लगाई मदद की गुहार

संबंधित समाचार