टिकटॉक को खरीदेगी अमेरिकी कंपनी ओरेकल, ट्रंप ने दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल को चीन की वीडियो शेयरिंग एप कंपनी बाइटडांस को खरीदने की मंजूरी दे दी है। ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वालमार्ट भी इस समझौते में हिस्सा लेगा। वह टेक्सॉस प्रांत में नई कंपनी के निर्माण को देखेगा। अमेरिका टिकटॉक का संचालन …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल को चीन की वीडियो शेयरिंग एप कंपनी बाइटडांस को खरीदने की मंजूरी दे दी है।

ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वालमार्ट भी इस समझौते में हिस्सा लेगा। वह टेक्सॉस प्रांत में नई कंपनी के निर्माण को देखेगा। अमेरिका टिकटॉक का संचालन करेगा।

उन्होंने कहा यह भी कहा कि इस समझौते में एक शिक्षा कार्यक्रम के लिए पांच अरब डालर का दान शामिल होगा।
शुक्रवार को बाइटडांस ने कोलंबिया की जिला अदालत में ट्रंप प्रशासन के टिकटॉक को अमेरिका में अवरूद्ध करने को चुनौती देते हुए एक अभियोग दर्ज कराया गया था।

संबंधित समाचार