Fatehpur: झोपड़ी में आग लगाकर वृद्धा को किया जलाने का प्रयास, महिला ने पुलिस से की शिकायत... कार्रवाई की मांग
फतेहपुर में झोपड़ी में आग लगाकर वृद्ध महिला को किया जलाने का प्रयास।
फतेहपुर में झोपड़ी में आग लगाकर वृद्ध महिला को जलाने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
फतेहपुर, अमृत विचार। झोपड़ी में आग लगाकर आराजकतत्वों ने वृद्ध महिला को जिन्दा जला देने का प्रयास किया। घटना में वह बाल बाल बच गई लेकिन पूरा सामान जल कर राख़ हो गया। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर निवासी निर्मला देवी ने शिकायती पत्र में बताया की घरेलू कलह के चलते परिवार ने उसे कई वर्ष पूर्व घर से निकाल दिया था। जब से वह महमूदपुर में झोपड़ी बनाकर रह रही है। गांव के कुछ लोग जमीन में कब्ज़ा करने की नियत से उसे लगातार परेशान कर रहे हैँ। जमीन खाली करने का दबाव बना रहे है।
गुरुवार को वह झोपड़ी में सो रही थी तभी अराजकतत्वों ने उसकी झोपडी में आग लगा दी। आग लगने पर उसकी नींद खुली तो वह झोपडी से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन झोपडी में रखा राशन और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख़ हो गया।
महिला ने 112 में फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- UP: पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची किसान की बेटी, बोली- आरोपी BJP नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई… काली दीपावली मनाने की घोषणा
