बस्ती-गोरखपुर मण्डल में त्यौहारों के लेकर चलेंगी 12 रूट पर अतिरिक्त बसें
बस्ती, अमृत विचार। जिले मे त्यौहारों को लेकर परिवहन निगम द्वारा यात्रा को सुलभ बनाने के लिए 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएँगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली तथा छठ पूजा को लेकर यात्रियों के सुविधाओं के लिए परिवहन निगम की 200 अतिरिक्त बसें चलायी जायेंगी क्योंकि इन त्यौहारों में यात्री बड़ी संख्या मे आते है और ट्रेनों की सीटे फुल हो जाती हैं । यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेगी इससे यात्रियों को यात्रा करने मे सहायता मिलेगी।
बस्ती तथा गोरखपुर मण्डल के जिलो से बसको चलाया जायेगा। गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा,कानपुर,प्रयागराज,वाराणसी से बड़ी संख्या मे यात्री आते है अब इन लोगो को यात्रा मे कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होने यह भी बताया कि बस्ती कानपुर मार्ग पर बस्ती डीपो की 10 बसें चलेगी। देवरिया-दिल्ली मार्ग पर देवरिया डीपो की नौ बसें सेवा देगी। सोनौली-दिल्ली मार्ग पर सोनौली,गोरखपुर व राप्तीनगर डिपो की 21 बसें चलेगी। गोरखपुर-दिल्ली मार्ग गोरखपुर ,राप्तीनगर की 10-10 और बस्ती डिपो की 5 बसें चलेगी। गोरखपुर तथा राज्यमुख्यालय मार्ग पर गोरखपुर डिपो की 18 बसे सेवा देगी। ऐसे ही सभी रूटों पर 200 बसें चलेंगी।
ये भी पढ़ें -देवरिया : घरेलू विवाद में चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली
