मुरादाबाद : एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जन जागरूकता अभियान, पुष्प देकर किया सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 23 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद की सब यूनिट महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने मेजर राजीव ढल के नेतृत्व में यातायात ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा सिंघल के साथ मिलकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर चलने वाले लोगों को एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुष्प देकर सम्मानित किया गया। 

साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले नागरिकों को भी पुष्प देकर सम्मानित किया। साथी जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे या रैश ड्राइविंग कर रहे थे उन्हें रोक कर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए चेतावनी दी गई। अनुराधा सिंघल ने कहा की यदि भविष्य में  नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके वाहन सीज कर दिए जाएंगे। इस मौके पर मेजर राजीव ढल ने कहा कि भारत में एक्सीडेंट से होने वाली मौतों का बहुत बड़ा आंकड़ा है।

 इस मौके पर राजकला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधुबाला त्यागी, अरुण कुमार शुक्ला ने भी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर दयानंद डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेटों ने कैप्टन मनी बंसल के नेतृत्व में सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर एनसीसी कैडट सावन कुमार, राहुल कुमार, लक्की, सत्यम सिंह, जुबेर अहमद मोहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डेंगू चिकनगुनिया को महामारी घोषित कर मुफ्त इलाज की सुविधा दे सरकार, शिवसैनिकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार