अयोध्या : शिवेंद्र ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष व संजीव सिंह संरक्षक मनोनीत
अयोध्या, अमृत विचार। ब्लॉक प्रमुख संघ गतिशील बनाने को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संघ के नए पदाधिकारियों का भी मनोनयन हुआ। जिसमें पूरा ब्लॉक के शिवेंद्र सिंह को संघ का अध्यक्ष व फयाराम वर्मा मंत्री जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को संरक्षक चुना गया।
बैठक की शुरुआत पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ हुई। जिसमें सभी ब्लॉक प्रमुखों ने समर्थन किया। संघ को गतिशील बनाने व प्रमुखों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए सर्वजीत सिंह ने शिवेंद्र सिंह को अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ब्लॉक प्रमुखों ने अपनी सहमती दी। जबकि फायाराम वर्मा को मंत्री, अभिषेक सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश वर्मा को उपाध्यक्ष व राजीव तिवारी को मंत्री/सचिव मनोनीत किया गया। फायाराम वर्मा ने प्रमुख संघ की बैठक प्रत्येक माह की पहली तारीख को रखे जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ब्लॉक प्रमुखों ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें - बस्ती-गोरखपुर मण्डल में त्यौहारों के लेकर चलेंगी 12 रूट पर अतिरिक्त बसें
