Kanpur Dehat News: पारिवारिक कलह में दो पक्षों के बीच मारपीट.... एक की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत।

कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

कानपुर देहात, अमृत विचार। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव में परिवारिक जमीन लेकर चचेर भाईयों के विवाद में एक युवक मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता व छोटा भाई गम्भीर रुप से घायल हुए। पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अघीक्षक सीओ व एसडीएम ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। फॉरेसिंक टीम ने नमूने संकलित किये।  पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को पुखरायां सीएससी भेजा गया। 

मृतक की मां गंगादेई ने बताया कि उसका दूसरे नम्बर का पुत्र अरविन्द शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से खेतों में ज्वार कटने की बात कहकर निकला था। वहीं बगल के खेतों में मौजूद जेठ के पुत्रों कल्लू,कमलेश अमरेश ने पुत्र अरविन्द के साथ मारने पीटने लगे। इतना मारा की वह बेसुध होकर जमीन में गिर पड़ा। फिर उक्त कल्लू,अमरेश,कमलेश गुस्से में घर की ओर आये और घर से फरसा,लाठी आदि लेकर खेतोेें की ओर दौडे़।

ग्रामीणों खेतों में विवाद की बात घर में ओर बताई। जिस अरविन्द का बड़ा भाई राजेश व पति कैलाश खेतों में पहंुचे उक्त दोनों को आता देख तीनों भतीजे फरसा लेकर मारने की लिए दौड़ पड़े। वहीं उन्होने पति व पुत्र राजेश पर हमला बोल दिया। और राजेश के सिर पर फरसे से कई बार प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वहीं पति व पुत्र अरविन्द को बेसुध अवस्था मेें छोड़कर मौके से भाग निकले। पति को जब होश आया तो वह किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना कि जानकारी होते ही मौके पर देवराहट थाने की पुलिस पहुंची और जांच शुरु कर दी।

पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया और बताया कि एक आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी,सीओ रविकान्त गौड़ सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित के घर पर पुलिस बल की तैनात कर दिया गया है।

संबंधित समाचार