एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेगा जरूरी सामान, 9.75 लाख रुपये से मॉडल शाप का विधायक ने किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के प्रत्येक विकास खंड के पांच ग्राम पंचायतो की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को मॉडल शाप में बदला जा रहा है। शुक्रवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने जयसिंहपुर विकासखंड के अन्नपूर्णानगर ग्राम पंचायत में नौ लाख 75 हजार की लागत के मॉडल शाप का शिलान्यास किया।

वैदिक मंत्रोचार के बीच ये शिलान्यास किया गया। सदर विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाया जा रहा है। जिससे अब ग्रामीणों उचित दर विक्रेता की ही दुकान से जरूरत के सभी सामान मिल जाए। भाजपा सरकार पहले से ही अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। अब ग्रामीणों को मॉडल शाप पर राशन के साथ अन्य जरूरत के सामान, बिजली बिल जमा करने, आय,जाति, निवास व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

जयसिंहपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर उर्फ रिंकू शुक्ला ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पहले ही डोर स्टेप डिलीवरी शुरू हो गई। अब और पारदर्शी बनाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने बताया कि मॉडल शाप के निर्माण में नौ लाख 75 हजार की लागत आयेगी। मनरेगा के तहत इसका निर्माण कार्य किया जायेगा। तैयार मॉडल शॉप में एक तरफ राशन का स्टाक होगा तो वही दूसरी तरफ जनरल स्टोर व जनसुविधा केंद्र होगा।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। प्रधान प्रतिनिधि अरबिंद कुमार पांडेय ने आए हुए सम्मानित लोगो के प्रति आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य मातेश्वरी पांडेय, भाजपा महामंत्री रत्नेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा सहित अन्य सम्मानित लोगों के साथ स्थानीय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: मोबाइल चलाने से मना किया तो पत्नी ने लगा लिया फंदा, मौत, कोहराम

संबंधित समाचार