Sri Lanka: सीतारमण ने श्रीलंका के जाफना शहर में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को श्रीलंका के जाफना शहर में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर का दौरा किया। वह श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वित्त मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘श्रीमती निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान जाफना में नल्लूर कंडास्वामी कोविल का दौरा किया।’’ 

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले में स्थित नल्लूर कंडास्वामी कोविल या नल्लूर मुरुगन कोविल सर्वाधिक प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर श्रीलंकाई तमिलों के लिए महत्वपूर्ण है और सांस्कृतिक स्मृति के रूप में इसी नाम से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कई मंदिर बनाए गए हैं।

 इसमें ईष्टदेव के रूप में भगवान मुरुगा यानी भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा होती है। नल्लूर देवी की मूर्ति 10वीं शताब्दी में चोल रानी सेम्बियान महादेवी ने मंदिर को उपहार में दी थी। सीतारमण बृहस्पतिवार को त्रिंकोमाली में प्रमुख हिंदू मंदिर गई थीं।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में पुलिस के गश्ती दल के पास धमाका, दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत, 24 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म