लखनऊ : निर्णायक फैसले के लिए एकजुट हुये कर्मचारी, कल करेंगे प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर कल यानी 4 नवंबर को नगर निगम मुख्यालय के सामने कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपेंगे। इसके बाद आन्दोलन की घोषणा होगी। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने शुक्रवार को दी है।

शशि कुमार मिश्रा

दरअसल, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा। जिसके चलते उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने बड़ा आन्दोलन करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस बार आर-पार का संघर्ष होगा। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके।

बताया जा रहा है कि कल यानी 4 नवंबर को प्रदेश के निकाय कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके पीछे  की वजह साल 2017 से लेकर अभी तक कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों का पूरा न होना है।  जबकि कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया कि कल होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जनपदों से लोग राजधानी पहुंचेगें और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कर्मचारी निर्णायक आन्दोलन करेंगे।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर कल होने वाले प्रदर्शन में कई संगठन भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शैलेंद्र तिवारी, शैलेष धानुक,नितिन त्रिवेदी, विजय यादव समेत कई कर्मचारी नेता हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें : AFG vs NED World cup 2023 : मोहम्मद नबी की घातक गेंदबाजी, नीदरलैंड्स ने अफगानिस्तान को दिया 180 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार