रायबरेली: दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव, पुलिस ने 13 लोगों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परशदेपुर, रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर पत्थराव हुआ। पुलिस ने पत्थरबाजी करने के आरोप में 11 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को जेल भेज दिया है। पत्थरबाजी में शामिल रहे अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के पूरे नीधू मजरे पोठई में पांच दिन पहले गांव के ही रहने वाले संत लाल के यहां नौटंकी के दौरान आपस में झगड़ा हुआ था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नौटंकी बंद कराते हुए झगड़ा करने वालों का चालान कर दिया था। बीती रात गांव में ही लगे दशहरे मेले में एक बार फिर नौटंकी लगाने की बात हुई तो पुलिस ने बिना परमिशन नौटंकी नहीं होने दी। इधर गांव में नौटंकी न होने से आयोजकों का मजाक उड़ाया जाने लगा तो गांव के ही राधेश्याम और अजय कुमार के समर्थक आमने सामने आ गए।

रात भर दोनो पक्षों ने तैयारी की और सुबह महिलाओं समेत अपनी अपनी छतों से पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 11 महिलाओं व दो पुरुषों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि अन्य पत्थरबाजों को भी चिन्हित किया जा रहा।

संबंधित समाचार