बरेली: मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आज और कल चलेगा विशेष अभियान, 3492 पोलिंग बूथों पर रहेंगे बीएलओ
3492 पोलिंग बूथों पर रहेंगे बीएलओ, डीएम ने युवाओं से मतदाता बनने की अपील
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को सभी 3492 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची में वोटरों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। सभी जगह बीएलओ मतदाता सूची में नाम शामिल करेंगे। अधिकारी भी जायजा लेंगे।
27 अक्टूबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। 9 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलेगा। 25, 26 नवंबर, दाे और तीन दिसंबर में विशेष अभियान चलेगा। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि विशेष तिथियों में पोलिंग बूथों पर बीएलओ रहेंगे। उन्होंने युवाओं से मतदाता बनने की अपील की है। कहा है कि एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवा वोटर बनने के लिए फार्म भर सकते हैं। नौ दिसंबर को बूथों पर जाकर लोग मतदाता सूची को देख सकते हैं।
वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your name Electoral Roll बटन पर क्लिक करके मतदाता अपने बारे में जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। मतदाता https//electoralsearch.in एवं https://voters/eci.gov.in पर भी अपना नाम देख सकते हैं। लोग अपने मोबाइल में VoterHelpLine app डाउनलोड करके भी इन सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर किया प्रेम विवाह, दो लाख नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक
