बरेली: दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर किया प्रेम विवाह, दो लाख नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर प्रेम विवाह कर लिया। जब युवती ने विरोध किया तो उससे कारोबार करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: चोरों के हौसले बुलंद, सब्जी लेने गए शख्स की बाइक चोरी

पुराना शहर चक महमूद निवासी निदा ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करती थीं। इसी दुकान पर नवादा जोगियान निवासी राजू खान भी काम करता था। आरोप है कि राजू ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों ने 2 मार्च 2021 को प्रेम विवाह कर लिया।

राजू के साथ रहने के दौरान पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी शबीना और उससे दो बच्चे हैं, जो दूसरे मकान में रहते हैं। निदा ने बताया कि राजू कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये की मांग करने लगा। वह शराब के नशे में मारपीट करता था।

एक दिन उनकी पहली पत्नी और बच्चे भी उसी के साथ मकान में आ धमके। परेशान होकर वह अपने मायके चली गईं। राजू ने पहली पत्नी शबीना के मोबाइल से कॉल कर रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर उसने निदा को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। तब से वह तीन महीने की बच्ची के साथ अपने मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: निरीक्षण में चार स्कूल बंद और 152 शिक्षक मिले गायब, वेतन रोका

संबंधित समाचार