बरेली: निरीक्षण में चार स्कूल बंद और 152 शिक्षक मिले गायब, वेतन रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। कई बार चेतावनी के बाद भी शिक्षकों की लापरवाही सामने आ रही है। अक्टूबर में बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी और विभागीय समन्वयकों के जिले के अलग-अलग स्कूलों में निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्कूल बंद मिले और 55 शिक्षक, 76 शिक्षामित्र, 21 अनुदेशक और एक सेवक अनुपस्थित मिले।

अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध बीएसए ने कार्रवाई कर वेतन और मानदेय रोकने की कार्रवाई कर चेतावनी दी है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों का तत्काल प्रभाव से वेतन व मानदेय रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार से हुईं 30 से अधिक मौतें, ऑडिट कागजों तक सीमित

संबंधित समाचार