नगर निगम: कूड़ा कलेक्शन की शर्तों में बदलाव, नई एजेंसियाें की राह होगी आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए बाहरी एजेंसियों के लिए दरवाजे एक बार फिर खुलने जा रहे हैं। अफसरों ने पूर्व में जो शर्तें लगाई थीं, उनमें ढील देते हुए एक बार फिर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर अपलोड किया है।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम ने छह बार टेंडर निकाले, लेकिन शर्तें इतनी सख्त थीं कि कोई एजेंसी काम करने को राजी नहीं हुई। अफसरों ने अब इन शर्तों में कुछ ढील दी है। माना जा रहा है कि इससे एजेंसियों के लिए काम करना आसान हो जाएगा। दरअसल, पहले शर्तों में एजेंसियों को दंड देने का प्रावधान ज्यादा था। फिलहाल, शर्तों में बदलाव के साथ टेंडर अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है। इसे कल तक अपलोड कर दिया जाएगा। इससे नई एजेंसियों के टेंडर डालने का रास्ता खुलेगा। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में नई एजेंसी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम संभाल लेंगी।

यूजर चार्ज वसूलने के लिए ई पॉश मशीनों का प्रदर्शन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद ई पॉश मशीनों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। मशीन कैसे काम करेगी। इसका प्रदर्शन शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त कक्ष में कंपनी ने किया। अब यूजर चार्ज वसूलने में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक मदरसा आलिया रामपुर को दोबारा शुरू किया जाए: शहाबुद्दीन रजवी

संबंधित समाचार