Kanpur News: हैलट अस्पताल में बदहवास हालत में पहुंची युवती, बोली- मेरे साथ रेप हुआ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के हैलट अस्पताल के बाहर बदहवास हालत में युवती मिली।

कानपुर के हैलट अस्पताल के बाहर बदहवास हालत में युवती मिली। युवती ने कहा कि कुछ लोग उसे यहां छोड़कर भाग गए हैं।

कानपुर, अमृत विचार। हैलट अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक युवती बदहवास हालत में मिली। स्टाफ ने इस बात की सूचना पीआरओ को दी। युवती से जानकारी की गई तो उसने अपने साथ बलात्कार की बात कही। ये सुन वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन उसे इमरजेंसी में भर्ती कराकर आलाधिकारियों को सूचना देकर इलाज शुरू किया गया। 

हैलट अस्पताल में शुक्रवार सुबह आठ बजे के आसपास एक 23 वर्षीय युवती इमरजेंसी के बाहर बदहवास हालत में मिली। पीआरओ पल्लवी शुक्ला ने बताया कि उसने अपना पता रायबरेली बताया। उसका कहना है कि उसके साथ एक मुस्लिम युवक ने बलात्कार किया है। उसी के साथी उसे यहां छोड़ कर भाग गए हैं। इसकी जानकारी होने पर पीआरओ ने उच्चाधिकारियों से मामले से अवगत कराया।

इसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है। घटना के बाद वह बहुत दहशत में है। इस संबंध में स्वरूप नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवती मानसिक मंदित है उसके परिजनों के बारे में रायबरेली पुलिस से संपर्क कर पता कराया जा रहा है। छानबीन जारी है।

ये भी पढ़ें- UP: पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची किसान की बेटी, बोली- आरोपी BJP नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई… काली दीपावली मनाने की घोषणा

संबंधित समाचार