UP: पति को फोन कर बोली… और फांसी लगाकर महिला ने किया सुसाइड, सामने से देखता रहा ढाई साल का बेटा

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में कमरा बंदकर ढाई साल के बेटे के सामने मां ने दी जान।

कानपुर में कमरा बंदकर ढाई साल के बेटे के सामने मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। कपड़े न दिलाने पर पति को फोन कर फांसी लगाने की जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। नए कपड़े न दिलाने पर नाराज पत्नी ने पति को फोन कर फांसी लगाकर जान देने की जानकारी दी। जिस पर हड़कंप मच गया। पति ने आनन-फानन पड़ोसियों को फोन कर जल्दी घर पहुंचने को कहा। वह लोग जब तक पहुंचे तब तक महिला ने बेटे को अंदर कर दरवाजा बंद कर लिया।

इस दौरान घटना की सचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया, जहां महिला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। वहां बेटा जमीन पर रो रहा था। घटना के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

आवास विकास निवासी 23 वर्षीय जोया बेगम की शादी चार वर्ष पूर्व दीनदयालपुरम तौधकपुर थाना सेन पश्चिम पारा निवासी लोडर चलाने वाले हियादत उल्ला बेग से की थी। शादी के बाद उसे ढाई वर्ष का बेटा रिहान है। पड़ोसी साकिर और साबिर ने बताया कि हिदायत उल्ला बेग की पत्नी से उससे दो दिन पहले नए कपड़े लाने को कहा था।

गुरुवार को पति बारादेवी में लोडर चलाने गए थे। इस दौरान पत्नी ने पति को फोन कर नए कपड़े खरीदकर लाने को कहा। इस पर उसने तंख्या आने पर लाने की बात कही। इस बात से गुस्सा होकर उसने फांसी लगाकर जाने देने की बात कहकर फोन काट दिया। उन लोगों ने बताया कि इस पर हियादत का फोन आया जिसने घर जल्दी पहुंचने की बात कही। वह जब घर पहुंचते तब तक जोया ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

वह लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना कर दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक बच्चे के सामने उसकी सांसे थम गईं। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बेटा रो रहा था वहीं मां फांसी पर लटक रही थी। एक महिला पुलिस कर्मी ने बच्चों को गोद में उठाकर शांत कराया। इस घटना में पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। महिला के परिजनों का कहना था कि उसने परिवार से विरोध कर प्रेम विवाह किया था। परिवार को उससे कोई लेनादेना नही है। पुलिस और फोरेंसिक ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Auraiya News: वन रेंजर और आरा मशीन संचालक में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स