नोटिस बोर्ड  : इग्नू प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, बीसीए, बीएससी सहित चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है।

इनमें पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, संस्कृत, पर्यटन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन समेत कई पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता जरूरी है। स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, एआई, पर्यावरण अध्ययन सहित विभिन्न कार्यक्रम हैं। प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। 

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियों को बढ़ा दिया गया है।

सुधार किए गए फॉर्म को विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंधित महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 है। वहीं विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कराने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। 

 

संबंधित समाचार