अमरोहा: पटाखा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, जमीन महंगी करने का लगाया आरोप
अमरोहा, अमृत विचार। जिले के हसनपुर में पटाखा व्यापारियों ने दुकानों की जमीन महंगी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है।
शनिवार को श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में दीपावली पर ग्राउंड में लगने वाली पटाखों की दुकानों की भूमि के ठेके की बोली लगाई गई। ठेके की बोली 1 लाख रुपये तक की लगाई गई। लेकिन उसके बाद भी ठेका नहीं हो सका। उसके बाद पटाखा व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बोली 3 लाख लगवाये जाने की बात की जा रही है। जिससे महंगाई बढ़ेगी और लोगों पर इसका भार पड़ेगा।
उन्होंने प्रशासन से पुरानी जगह पर ही पटाखे की दुकान लगवाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्य शहरों की तरह हसनपुर में भी पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए जमीन फ्री दिलवाई जाये। प्रदर्शन करने वालों में निक्की, अंशुल, अमित, मोहित, अतुल, दिनेश चौहान, अंकुर चौहान, रोशन, अतुल, धर्मवीर सैनी, रोहतास सैनी, मोहित सैनी, आशीष, दिनेश मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: मियांवाली में प्रशिक्षण हवाई अड्डे पर हमला विफल, तीन आतंकवादी ढेर
