अतीक अहमद ने राजमिस्त्री हुबलाल को बनाया करोड़पति, कमिश्रर के सामने किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद की 8 बेनामी संपत्ति में एक का और खुलासा शनिवार को उस वक्त हो गया जब और राज मिस्त्री कमीश्नर कार्यालय पहुंचकर खुद को सेरेंडर कर दिया। गरीब शख्स जो देखने की नहीं लगता था कि यह करोड़पति है। अतीक अहमद ने राज मिस्त्री हुब लाल के नाम पर 12 करोड़ की सम्पत्ति कर रखी थी। पेशे से राज मिस्त्री हुब लाल के पास 12 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 

अतीक अहमद अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी नही खरीदते था। यही वजह है कि अतीक ने 16 लोगो से औने पौने दामो पर किसानों की ज़मीन हुब लाल के नाम लिखवा ली। कटौला गौस पुर में इस ज़मीन की कीमत 12 करोड़ से ज़्यादा है। हुब लाल चाहता तो ये ज़मीन अलग अलग पार्ट में बेच कर करोड़ो कमा सकता था।

 लेकिन प्रयागराज पुलिस ने अतीक गैंग की अवैध संम्पत्तियो पर जिस तरह से कार्यवाही की उससे हुब लाल दी डर कर  परेशान हो गया। उसे लगा कि कही अतीक के पाप में वो भागीदार न बन जाये, इसलिए हुब लाल ने शनिवार को खुद कमिश्नर के कोर्ट में पहुंचा और ज़मीन के सभी दस्तावेज को सौप दिया। उसे देख कोर्ट में सभी दंग रह गये। हलांकि अब पुलिस इस प्रॉपर्टी को एक दो दिन में कुर्क करेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भूकंप से गिरा सरकारी विद्यालय का छज्जा, दिन में आता 'EARTHQUAKE' तो हो सकता था बड़ा हादसा!

संबंधित समाचार