लखनऊ: राजधानी के 100 पार्कों का होगा कायाकल्प, ओपन एयर जिम से निखरेगी सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्कों में ओपन एयर जिम उपकरणों की आपूर्ति व स्थापना की प्रक्रिया को दिया जा रहा मूर्त रूप

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। सरकार ने पार्कों में ओपन एयर जिम उपकरणों को स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी कार्ययोजना को क्रियान्वित करते हुए लखनऊ के 100 पार्कों में ओपन एयर जिम उपकरणों को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर एलडीए ने इस प्रक्रिया में तेजी लाते हुए ई-टेंडर जारी करते हुए ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए कार्य आवंटित करने का निर्णय लिया है।

एलडीए द्वारा ई-टेंडर के जरिए जो आवेदन मांगे गए हैं उनको ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, 11 नवंबर को यह टेंडर खुलेगा जिसके जरिए कार्यों को पूर्ण करने वाले आवेदनकर्ता का निर्णय किया जाएगा। खास बात ये है कि इस टेंडर में ज्वॉइंट वेंचरिंग का प्रावधान नहीं है, यानी कि दो कंपनियां संयुक्त उपक्रम के तौर पर आवेदन नहीं कर सकतीं।

स्थापित करने के साथ पांच साल तक रखना होगा ध्यान

टेंडर के अनुसार, केवल एक आवेदनकर्ता कंपनी या फर्म ही आवेदन की पात्र होंगी। जिन पात्र आवेदनकर्ता को यह टेंडर मिलेगा उन्हें छह महीनों के अंदर लखनऊ के चिह्नित विभिन्न पार्कों में न केवल ओपन एयर जिम उपकरणों को स्थापित करना होगा बल्कि पांच साल तक उनके उचित रखरखाव को भी सुनिश्चित करना होगा।

पार्कों में सुविधाएं बढ़ाकर स्वास्थ्य लाभ देने पर ध्यान

सरकार लखनऊ के 2400 पार्कों समेत प्रदेश भर के पार्कों में यह सुविधा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने को प्रयासरत है। माना जा रहा है कि इस क्रम में सरकार का फोकस 500 पार्कों में इस सुविधा को जल्द से जल्द पूरा करने पर है और इसी क्रम में 100 पार्कों में अगले छह महीने के अंदर ओपन एयर जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भूकंप से गिरा सरकारी विद्यालय का छज्जा, दिन में आता 'EARTHQUAKE' तो हो सकता था बड़ा हादसा!

संबंधित समाचार