मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा...खड़े वाहन में कार घुसने से 4 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना इलाके में बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। जहां चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन में जा घुसी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कुन्दरकी थाना क्षेत्र के रहने वाले कार सवार परिवार की तीन महिलाएं और एक पुरुष दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। जहां से वापस लौटते वक्त बीती देर रात कुन्दरकी थाना क्षेत्र में बिस्कुट फैक्ट्री के पास हाइवे पर चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन में जा घुसी।

इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन आज सुबह उसकी भी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो की जानीं बारीकियां

संबंधित समाचार