अयोध्या : सरायराशी में होगा क्षत्रिय समाज का महाकुंभ, तैयारी में जुटे 115 गांवों के लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पूराबाजार ब्लाक के ग्राम सराय राशी में आगामी 24 व 25 नवंबर को क्षत्रियों के होने वाले महाकुंभ को सफल बनाने के लिए रविवार को 115 गांव के सूर्यवंशी क्षत्रियों ने रविवार को चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ की समाधि पर जुटे। 
  
बस्ती में बसे 60 गांव के सूर्यवंशी क्षत्रियों को प्रतिनिधियों के माध्यम से निमंत्रण भिजवाया गया। आयोजन सराय राशी निवासी अतुल सिंह द्वारा किया जा रहा है। समाज के अगुआ भगवान बक्श सिंह ने कहा कि क्षत्रिय अपने धर्म रक्षा का पालन करते हुए समाज को शिक्षित कर आगे बढ़ाना होगा। जिससे हमारे लोग समाज के उच्च पदो पर पहुंचकर समाज के साथ-साथ देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाये। 

अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि हमें समाज को एकजुट करके आगे बढ़ना होगा। जंग बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, शीतला सिंह, राजेंद्र सिंह, लाल साहब सिंह, एकादशी सिंह, डा शिव बक्श सिंह, राजेश सिंह मौजूद थे। आयोजक अतुल सिंह ने बिरादरी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें -नये कुलपति पैनल चयन के लिए ‘एएमयू कोर्ट’ की बैठक कल, कड़ी की गई परिसर में सुरक्षा

संबंधित समाचार