बरेली: धनतेरस को लेकर बाजार में वाहनों का 8-10 तक रूट डायवर्जन, फजीहत से बचने के लिए अभी पढ़ें
जीआईसी और बिशप इंटर कॉलेज के ग्राउंड में रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस ने धनतेरस पर बाजारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए 8 से 10 नवंबर तक रोजाना दिन में 12 से रात 10 बजे तक ई रिक्शा, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन किया है। नावल्टी चौराहा से कोई भी तीन पहिया और चार पहिया वाहन सिकलापुर, कुतुबखाना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। सभी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे।
वहीं, सिकलापुर चौराहा से कोई भी तीन पहिया और चार पहिया वाहन पुराना रोडवेज बस अड्डे और साहूगोपीनाथ चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। खलील तिराहा से कोई भी ई रिक्शा, तीन पहिया और चार पहिया वाहन कुतुबखाना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। साहूगोपीनाथ से किला क्रासिंग की तरफ कोई भी ई रिक्शा, तीन पहिया और चार पहिया अन्दर की तरफ नहीं जाएगा। वाहनों की पार्किंग जीआईसी और बिशप इंटर कॉलेज के ग्राउंड में होगी। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने यह जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: घरों में विराजेंगे गाय के गोबर से बने गणेश-लक्ष्मी, दिवाली में होगी पूजा
