लखनऊ: दहेज में कार व एसी की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दहेज में कार व एसी नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर गुड़म्बा थाने में के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीकेटी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह नवंबर 2019 में रायबरेली निवासी यमन खान से हुआ था।

शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पति समेत अन्य दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताने पर मारपीट की जाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि पति फोन पर दूसरी महिलाओं से बात करता था। इसका विरोध करने पर मुझे कई बार पीटा। आलम यह रहा कि गर्भवती होने के बाद भी पति ने मारपीट बंद नहीं की। इससे गर्भपात हो गया।

मायके वालों को आपबीती बताई। इसकी जानकारी होने पर पति यमन ने तीन बार तलाक बोल दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-बाबर एक विदेशी आक्रांता और बलात्कारी था..., ओवैसी के बयान पर महंत राजूदास का पलटवार

संबंधित समाचार