Unnao News: खेत में पड़े मिले महिला के अवशेष, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में खेत में पड़े मिले महिला के अवशेष।

उन्नाव में खेत में महिला के अवशेष पड़े मिले। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अवशेषों को गड्ढे में दफन करवा दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के हसनगंज कोतवाली अंतर्गत कोरो कल्याण गांव स्थित धान के खेत में महिला के अवशेष पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अवशेषों को गड्ढे में दफन करवा दिया। इंस्पेक्टर राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अवशेष पांच-छह माह पुराने लग रहे हैं। किसी जानवर ने लाकर खेत में डाल दिये हैं। अवशेषों को दफन करवा दिया गया है। 

बता दें कि कोरो कल्याण गांव निवासी कन्हैया लाल का खेत गांव के बाहर स्थित है। खेत को गांव निवासी देशराज रावत ने बटाई पर लिया हुआ है। देशराज को धान की फसल काटते समय महिला की हड्डियां, सिर, कपड़े व बाल खेत में पड़े मिले। इसकी सूचना मिलने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। देशराज से पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर राजेश्वर त्रिपाठी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ जांच के लिए फॉरेंसिंक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक यूनिट ने जांच के बाद अवशेषों को पांच-छह माह पुराना बताया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के अवशेष में सिर, चार हड्डी, सलवार व सिर के बाल मिले हैं। प्रथम द्ष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई जानवर अवशेष उठा लाया और खेत में डाल दिया। अवशेषों को खेत में गड्ढा खुदवा कर दफना दिया गया है। जांच कराने पर पता चला है कि शव पोस्टमार्टम किया हुआ था। पूर्व में उसे आसपास कहीं दफनवाया गया होगा। जिसे जानवरों ने लाकर वहां डाल दिया है।

संबंधित समाचार