जौनपुर: बारात में आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह कटवार मार्ग पर निगोह गांव के पास सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस के अनुसार भदोही जिले में सुरियावां थाना क्षेत्र के बावनबीघा गांव निवासी दिव्यांग चंदन गौतम (38) रविवार को निगोह गांव में जितेन्द्र के यहां लड़की की शादी में आयी बारात में शामिल होने आया था।

आज सुबह उसकी गांव से ही कुछ दूर निगोह कटवार मार्ग पर सड़क किनारे पानी मे लाश मिली। उसके कान से रक्तस्राव हो रहा था। घटना स्थल पर ऐसा लग रहा है कि मृतक के साथ मारपीट हुई है और वही उसकी हत्या कर लाश फेंक दिया गया। वहां पर सड़क किनारे दो फिट नीचे गड्ढे में बाइक के पहिये का निशान है और उसका इंडिकेटर वही टूटा है और घास पूरी तरह से रौंद उठी है।

आशंका जतायी जा रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस एवं आसपास गांव के लोग व बारात के लोग पहुँच गये। बारात के लोग ही शव की पहचान की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था, उसके चाचा सुभाष ने बताया कि वह शाम को करीब साढ़े सात बजे बारात के लिए निकला था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: चारबाग स्टेशन के वाशिंग लॉन्ड्री में लगी आग, भारी नुकसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव