लखनऊ : तेज रफ्तार स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित बख्शी का तालाब में सोमवार को एक स्कूल बस पटल गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गये हैं। यह हादसा बस के अनियंत्रित होने से हुआ है। दरअसल, एक स्कूल बस बीकेटी स्थित भीखा पुरवा के पास से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी, जैसे ही बस भीखा पुरवा स्थित मोड़ पर पहुंचती है, वह अनियंत्रित हो गई। 

तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। जिससे बस पलट जाती है और उसमें बैठे बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं घटना स्थल पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गये हैं।

परिजनों ने चालक की लापरवाही की बात बताते हुये पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। लोगों की मांग थी कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी इस मामले में साफ नजर आ रही है, ऐसे में स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं बीकेटी पुलिस ने बताया है कि स्कूल के पास ही बस पलट गई थी। कोई शिकायत नहीं मिली है।   

यह भी पढ़ें: अयोध्या: गोद लिए परिवारों को समाजसेवी ने पहुंचाई मदद, कहा- नेताओं को जनता के दुख-दर्द से नहीं है वास्ता

संबंधित समाचार