रायबरेली: बालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार
उन्नाव सीमा के पास एसओजी और पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खीरों/रायबरेली, अमृत विचार। रविवार की देर रात खीरों क्षेत्र के गांव पाहो में एक 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अनजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर कई थानों के पुलिसबल के साथ एसपी, एएसपी, सीओ रात में ही पाहो गांव पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर और आसपास छानबीन की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने परिजनों के साथ गांव छोड़कर भाग गया।
पीड़िता को नाजुक हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सोमवार को एसओजी, खीरों, गुरुबक्शगंज और लालगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लल्लाखेडा मौरावां रोड के जंगल में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाहो निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी पीर मोहम्मद उर्फ कबाड़ी (50) पुत्र मेंहदी हसन के घर पर रविवार की शाम को धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों का खाना पीना चल रहा था और दरवाजे पर टेलीविजन भी चल रहा था। इसी दौरान उसकी नौ वर्षीय बेटी भी उसके दरवाजे चली गई। देर शाम तक वापस न लौटने पर उन्होंने बेटी की खोजबीन शुरू की। रात लगभग साढ़े आठ बजे उसकी बेटी नाजुक हालत में घर पहुंची।
बेटी ने आपबीती बताते हुए परिजनों को बताया कि टेलीविजन देखकर लौटते समय पड़ोसी पीर मोहम्मद उर्फ कबाड़ी उसे बहला फुसलाकर खेतों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह बेहोश हो गई। पीर मोहम्मद बेहोशी की हालत में पीड़िता को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के दरवाजे अक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में काफी अक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी होने पर कई थानों का पुलिसबल, सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक आदि ने पाहो पहुंचकर घटना की जांच की।
उधर आरोपी पुलिस पहुंचने से पहले घर छोड़कर सपरिवार गांव से भाग गया। घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव व्याप्त है। जबकि मासूम को नाजुक हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।पुलिस ने पीड़िता की मां के शिकायती पत्र के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
वहीं सोमवार की सुबह एसओजी और पुलिस टीम की उन्नाव के लल्लाखेडा मौरावां रोड जंगल के पास आरोपी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: चारबाग स्टेशन के वाशिंग लॉन्ड्री में लगी आग, भारी नुकसान
