बहराइच: गुण्डा एक्ट के 10 अपराधियों जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने किया जिला बदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 व्यक्तियों को 6 माह तक थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश 

बहराइच, अमृत विचार। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 10 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में आगामी 6 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। 
 
जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना मुर्तिहा के ग्राम पसियनकुट्टी मधवापुर निवासी राजू पुत्र छोटे, पयागपुर के ग्राम लखाही पुतलीतारा निवासी मोटू उर्फ बजरंग पुत्र यज्ञराम उर्फ जग्गे, हरदी के ग्राम गंगापुरवा चांदपारा नि. लवकुश पुत्र राम लखन, दरगाह शरीफ के मोहल्ला गुल्लावीर कालोनी ब्लाक नं. 62 कमरा नं. 735 नि. इमरान उर्फ छोटू पुत्र इबरार, कोतवाली नानपारा के ग्राम बड़ा भुलौरा निवासी गुरू प्रसाद पुत्र सुन्दरलाल, थाना कोतवाली देहात नगरौर निवासी तफसीर पुत्र करीमउल्ला, थाना मेटरा के ग्राम तेलियनपुरवा बुलबुलनेवाज निवासी मो. रईस उर्फ रहीसकारी पुत्र मुनव्वर अली, रिसिया के ग्राम अधारीपुरवरा बलभद्दरपुर निवासी बटखरी पुत्र नानमून, थाना मोतीपुर के ग्राम परवानीगौढ़ी निवासी अवधेश पुत्र गया प्रसाद व थाना रूपईडीहा के ग्राम रामपुर निगहा दा. शिवपुर सेमरा निवासी अर्जुन मिश्रा पुत्र हरीराम मिश्रा को 6 माह के जिला बदर किया गया है। इसके अलावा थाना नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम बुद्धीगांव रामनगर सेमरा निवासी संदीप कुमार त्रिपाठी पुत्र राजमणि, हनोमान त्रिपाठी पुत्र सदानन्द, मानधता पुत्र सदानन्द, दुर्गेश त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी उर्फ पदनू, देवी प्रसाद पुत्र सदानन्द, विवके कुमार पुत्र विनोद कुमार तिवारी, विनोद कुमार त्रिवारी पुत्र राम विद्या तिवारी, आनन्द कुमार उर्फ अन्नत कुमार पुत्र शीतल प्रसाद, श्रवण कुमार उर्फ अरूण कुमार पुत्र शीतल प्रसाद व दिलीप कुमार उर्फ करून कुमार पुत्र शीतल प्रसाद को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: चारबाग स्टेशन के वाशिंग लॉन्ड्री में लगी आग, भारी नुकसान

संबंधित समाचार