गरमपानी: 15 घंटे बाद सुचारु हुई 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित तमाम गांव में करीब 15 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सके काकड़ी घाट में 11 कवि की लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद गांव में आपूर्ति बहाल हुई आपूर्ति सुचारू होने के बाद उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली। 

अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी, सुयालखेत, खीनापानी, बसगांव, छिमी, क्वारब, ढोकाने, नैनीपुल समेत 15 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुयालबाड़ी तथा काकडी़घाट स्थित बैंकों में कामकाज भी प्रभावित रहा। सुदूर गांवो से आवश्यकीय कार्य को बाजार पहुंचने वाले लोग मायूस होकर वापस लौट गए।

अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर विद्युत विभाग की चार सदस्य टीम ने हाइवे पर 11 केवी की लाइन में फाल्ट ढूंढने का कार्य शुरू किया। काकडी़घाट क्षेत्र में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के साथ ही लगभग 15 घंटे बाद सभी गांवो में आपूर्ति सुचारु हो गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद सैकड़ो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज