आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखेंगे संदिग्धों पर नजर: आईजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव इस बार बेहद खास होने जा रहा है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। इसलिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या में भव्य आयोजन पूरी दुनिया में एक अलग छाप छोड़ेगा।

दीपोत्सव की तैयारी को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार को एसएसपी राजकरण नैय्यर के साथ रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, धर्म पथ व पुराने सरयू पुल का निरीक्षण किया। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि उच्चतम सुरक्षा के मानक के हिसाब से अपनी तैयारी कर रहे हैं।

शाम को कार्यक्रम के औपचारिक रूप से संपन्न हो जाने के पश्चात भी लोग लगातार भ्रमणशील रहेंगे। यातायात की बेहतरी के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्धों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: बेटे ने पिता के कत्ल के लिए दी थी पांच लाख की सुपारी, पैतृक जमीनें बेचे जाने से था नाराज, पुलिस ने किया खुलासा

संबंधित समाचार