मथुरा: निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से एक श्रमिक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

मथुरा (उप्र)। उतर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन चौराहे के पास जमुनाधन कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। हाईवे पुलिस थाने के एसएचओ उमेश चंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुयी जब मकान का निर्माण चल रहा था, और छत ढहने से श्रमिक बलवीर (52) की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में 14 नवंबर से शुरू होगा ब्रजरज उत्सव, दो सप्ताह तक चलेगा 

संबंधित समाचार