इटावा: शिक्षक की कार ने शिक्षिका के डेढ़ वर्षीय अबोध बालक को कुचला, मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरथना, इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहजपुर  में प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षक ने  कार मोड़ते समय उसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका के अबोध बालक के ऊपर कार चढ़ा दी। मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर बालक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

थाना क्षेत्र के गांव सहजपुर में कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका कंचन वर्मा डेढ़ वर्षीय बेटे अथर्व को लेकर विद्यालय गई थी।  उसने परिसर में छोटी चारपाई पर मासूम को लिटा दिया था। अपराह्न सवा दो बजे विद्यालय में ही तैनात शिक्षक ने  परिसर में खड़ी अपनी कार को बाहर निकालने के लिए चलाया।

कार से  स्टंट करने के दौरान चारपाई पर लेटे मासूम के सिर पर कार का पहिया चढ़ गया। पहिया चढ़ते ही उसकी मां समेत अन्य स्टॉफ के लोग  दौड़ पड़े। बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि परिजन मासूम को जिला अस्पताल ले गए । वहां डॉक्टरों ने चेकअप करके उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई सुमेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर छानबीन की।

जानबूझकर मासूम को कार चलाकर मारा

पूर्व सभासद राजेश वर्मा के बेटे नीरज वर्मा ने बताया कि पत्नी कंचन वर्मा शिक्षिका है, विद्यालय में तैनात शिक्षक द्वारा जानबूझकर कार का पहिया चढ़ा दिया। जिससे इकलौते बेटे की जान चली गई।

यह भी पढ़ें: अल्लाह कहो या राम भगवान एक हैं...। जैसे तमाम भोजपुरी गीत गाकर सिंगर ने जीता श्रोताओं का दिल, खूब बटोरीं तालियां

संबंधित समाचार