हैंडपंप रिबोर कराए बगैर लाखों रुपए का भुगतान करने पर डीएम ने प्रधान का वित्तीय अधिकार छीना, सचिव को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। वित्तीय अनियमितता के आरोप में डीएम संजीव रंजन ने संडवा चंद्रिका ब्लाक के ग्राम पंचायत भवानीपुर के प्रधान का खाता सीज कर दिया है। सचिव को निलंबित कर त्रिस्तरीय कमेटी गठित की गई है।

जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान राम खेलावन व सचिव समरजीत भारती के खिलाफ हैंडपंप रिबोर कराए बगैर लाखों रुपए का भुगतान करने की शिकायत की गई थी। जिस पर डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दो की कमेटी बनाकर मामले की जांच का आदेश दिया था। 

गठित टीम की जांच में गांव के आधा दर्जन इंडियामार्का हैंडपंप पर फर्जी तरीके से बगैर रीबोर कराए भुगतान करने का मामला मिला था। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट को डीएम को सौंपते हुए लगभग 77 हजार रुपये का आर्थिक गबन करने का आरोपी बताया था। 

जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने दोनों लोगों को नोटिस भेज कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रधान व सचिव द्वारा नोटिस के दिए गए जबाब में सरकारी बजट के दुरुपयोग करने से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। जिस पर डीएम संजीव रंजन ने सोमवार को ग्राम प्रधान राम खेलावन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सीज करते हुए सचिव समरजीत भारती को निलंबित कर दिया है।

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए हेतु त्रिस्तरीय कमेटी ग्राम पंचायत सदस्य शकुंतला सिंह, मुन्नाराम, अंसार अली को नामित किया है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि ग्राम पंचायत भवानीपुर में हैंडपंप रीबोर के नाम पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधान का खाता सीज करते हुए सचिव को निलंबित कर किया गया है। ग्राम पंचायत में कार्य की देखरेख के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की गई है।

यह भी पढ़ें: इटावा: शिक्षक की कार ने शिक्षिका के डेढ़ वर्षीय अबोध बालक को कुचला, मौत, कोहराम

संबंधित समाचार