बदमाशों ने दवा एजेंसी के सेल्समैन व बोलेरो चालक को तमंचे की बट से घायल कर लूटे ढाई लाख रुपए, फरार
कुण्डा, प्रतापगढ़। बाघराय इलाके में दवा एजेंसी के सेल्समैन व बोलेरो चालक को तमंचे की बट से हमला कर बदमाशों ने सरेशाम घायल कर दिया। ढाई लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
प्रभात दवा एजेंसी के सेल्समैन राजू यादव व बोलेरो चालक रमेश पाल निवासी मौली कुंडा दवा विक्री के कार्य से कुंडा तहसील क्षेत्र में अधिकतर आते-जाते रहते हैं।
सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों लोग जेठवारा इलाके के कटरा गुलाब सिंह बाजार से वसूली करके बोलेरो से आ रहे थे। भिटारा नहर बाघराय के गंगा का पुरवा के समीप एक बाइक से आए दो बदमाशों ने बोलेरो को रोक लिया।
जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनको तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। ढाई लाख रुपये लूटकर भाग निकले।सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: कौशांबी: बनियान और टॉवल में फरियाद सुन रहे चौकी इंचार्ज का फोटो हुआ वायरल, हड़कंप
