कौशांबी: बनियान और टॉवल में फरियाद सुन रहे चौकी इंचार्ज का फोटो हुआ वायरल, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना इलाके के चौकी सिंघिया में महिलाओं के सामने बनियान टॉवल में बैठे चौकी इंचार्ज का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि चौकी इंचार्ज ने अनुशासनहीनता की सारी हदें पार कर दी है। चौकी इंचार्ज का वर्दी की जगह पर बनियान-टॉवल में बैठे फरियादियों के सामने यह कहीं ना कहीं अनुशासनहीनता है।

यह फोटो राम नारायण सोनकर का है। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। कोखराज थानाक्षेत्र के सिंघिया चौकी के दरोगा हैं एसएन सोनकर जी। इन्होंने कुर्सी की तो लाज नहीं रखी और हद तो तब हो जाती है, जब चौकी परिसर में ही अपनी कुर्सी पर बैठकर महिलाओं के सामने अर्धनंग्न अवस्था में फरियाद सुनी।

अनुशासनहीनता की हदें पार करने वाले प्रभारी की इलाके में चर्चा जोरों पर है। न्याय की आस में सामने बैठी नारी शक्ति आखिर क्या कर सकती थीं। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: कानपुर: नशेबाज शख्स ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता और मारपीट, केस दर्ज, गिरफ्तार

संबंधित समाचार