आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1832-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म। 
1862-मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत। 
1876-बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी। 
1917-रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।
1951-जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1954-दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हासन का जन्म। 
1968-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 
1996-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया। 
1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की। 
2000-भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन। 
2002-अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला। 
2003-अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। 
2005-पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। 
2006-भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए। 
2008-कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। 
2012-ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 लोगों की मौत। 2015-भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।

संबंधित समाचार