अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास, जल्द मिल सकती है मंजूरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम में पारित हो गया है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम की बैठक में जिले का नाम अलीगढ़ से बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था,जिसका सभी सभासदों ने मेजें थपथपा कर स्वागत किया। सभी की सहमति से इस प्रस्ताव पर निगम ने अपनी मुहर लगा दी है। अब इसे उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जायेगा। जहां से अनुमति मिलने पर जिले का नाम बदला जायेगा। बता दें कि इसके पूर्व भी कई जिलों के नामों में सरकार ने बदलाव किया है।     

ये भी पढ़ें -UP मुख्य सचिव ने कई जिलों के अफसरों की लगाई क्लास, दिया ये निर्देश  

संबंधित समाचार