मुरादाबाद : बिजली उपभोक्ता को OTS से बिल में कितनी छूट? बिजली विभाग ने बनाई नई रणनीति
मुरादाबाद, अमृत विचार। बिजली विभाग ने बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना में 65 प्रतिशत की छूट देखकर बकाया वसूलने को लेकर नई रणनीति बनाई है। इस योजना को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। जो की तारीखों के हिसाब से निर्धारित की गई है। चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के बकाए का निर्धारण केवल डिवीजन पर ही निस्तारण किया जाएगा। अन्य बकायदाओं के लिए सामान्य रूप से किसी भी बिजली केंद्र पर जमा कर सकते हैं।
बिजली चोरी के मामले को निस्तारण करने के लिए उपभोक्ता को पहले बकाया राशि का 10 प्रतिशत ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद निर्धारित कैटेगरी के लिए निर्धारित की गई तारीख प्रथम चरण में 8 से 30 नवंबर, द्वितीय चरण में 1 से 15 दिसंबर और तृतीय चरण में 16 से 31 दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा। बकाया राशि भी ऑन लाइन जमा करनी होगी। तीनों कैटेगरी में उपभोक्ता के लिए बकाया राशि जमा करने के लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण में छूट के अलग-अलग प्रतिशत तय गए हैं। ये जानकारी अधीक्षण अभियंता प्रथम शैलेंद्र गौतम और द्वितीय शलैंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान दी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पीतलनगरी के निर्यातक चिंतित, इजराइल-हमास युद्ध से करोड़ों के आर्डर निरस्त
